A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बाणसागर बांध के खोले गए 8 गेट, सोन नदी में बड़ा बाढ़ का खतरा

IMG 20260831 165630वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूर्वी मध्य प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच बाणसागर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने बांध के 8 गेट खोल दिए हैं। जलाशय में पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए अतिरिक्त पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है।
सोमवार सुबह तक बांध में करीब 3373.89 क्यूमेक पानी की आवक दर्ज की गई। पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और आसपास के निचले इलाकों में प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों और बाणसागर जलाशय के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है। प्रशासन नदी के जलस्तर और बांध की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Back to top button
error: Content is protected !!