यमुना नदी के तट किनारे लगा कजली मेले का भव्य आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


यमुना तट पर कजली मेले में शामिल भक्तों शामिल भक्तों ने नरसिंह भगवान के किए दर्शन
पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव व सभासदों ने की सहभागिता
कालपी (जालौन)
यमुना नदी के किनारे स्थित नगर के पीला घाट मोहल्ला महमूदपुरा में परम्परागत आयोजित कजली मेले में महिलाओं तथा भक्तों ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव व सभासदों ने अपने साथियों के साथ शामिल हो कर प्राचीन नरसिंह टीला मंदिर पहुंचकर नरसिंह भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
स्थानीय नगर के यमुना नदी के तट में आयोजित मेले में भक्तों की भारी भीड़ रही। कजली मेले का आयोजन प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के बाद किया जाता है। मेले के दौरान यमुना नदी में महिलाओं द्वारा कजलियों (भुजरियों) के विसर्जन की परंपरा भी निभाई गई। पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव के मुताबिक मेला बुंदेलखंड की वीरता और गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है।
कजली मेला केवल धार्मिक अथवा ऐतिहासिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का भी प्रतीक है। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं
जिला संवाददाता
सीपेंद्र सिंह
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ चिचुढी सहगिया उतरौला बलरामपुर में कफी दिनो से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है खराब का मतलब…
पूरी खबर पढ़ें →
#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर मिर्जापुर से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट बहुत दुःखत घटना मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
A mosque in Saharanpur, India, was demolished on the grounds that it was built on government land. However,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।