A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मरदह में अपनी जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, रामप्यारे कुशवाहा की पत्नी के निधन पर जताई गहरी संवेदना

गाजीपुर/मरदह। विधानसभा जहूराबाद के ग्राम मरदह में अपनी जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पार्टी के प्रदेश सचिव राम ध्यान कुशवाहा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रामप्यारे कुशवाहा की पत्नी के निधन पर उनके आवास पहुंचा और परिजनों से मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य और शक्ति मिलने की कामना की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सुख-दुःख की हर परिस्थिति में संगठन आमजन और कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है।
मरदह प्रवास के दौरान पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के कई सम्मानित साथियों से भी मुलाकात की। फौजी गोपाल कुशवाहा, श्री अशोक कुशवाहा, श्री बसंत कुशवाहा, श्री राम प्रवेश कुशवाहा, श्री उमाशंकर कुशवाहा, डॉ. विजेश कुशवाहा सहित अन्य सम्मानित साथियों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना गया और सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भारती, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में उमेश कुशवाहा, डॉ. रामाधीन कुशवाहा, हरिद्वार कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है। संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनना और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है।
मरदह में हुए इस जनसंपर्क के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर भी संवाद हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपनी जनता पार्टी आमजन के हितों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है।
वंदे भारत लाइव टीवी के लिए—गाजीपुर/मरदह से रिपोर्ट।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!