
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी खुरई प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना खुरई शहर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए वर्ष 2002 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थाना खुरई शहर पुलिस को न्यायालय गिरीश दीक्षित, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, खुरई द्वारा जारी स्थायी वारंट के पालन में कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। संबंधित प्रकरण क्रमांक 584/02, धारा 11/26 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में आरोपी मुबारिक पिता जब्बार कुरैशी, निवासी बजरिया वार्ड क्रमांक-01, दमोह खास, जिला दमोह वर्ष 2002 से फरार चल रहा था तथा लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी खुरई निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा वारंटी के संभावित ठिकानों, उसके आने-जाने के स्थानों एवं संपर्क सूत्रों के संबंध में गोपनीय जानकारी एकत्रित कर लगातार निगरानी रखी गई। मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी तथा लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मुबारिक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है सागर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे अपराधियों की तलाश कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खुरई निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, प्र.आर. 206 भगवान दास शिवहरे, आरक्षक 1142 गोपाल एवं आरक्षक 1656 धीरेन्द्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।



