Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

चैयरमेन एडवोकेट रामकिशन शर्मा का नठेडा पहुंचने पर जोरदार स्वागत* “*मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा, क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए सदैव तत्पर रहूंगा” : चेयरमैन रामकिशन शर्मा नठेडा/कोसली। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामकिशन शर्मा के भाजपा वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव के आवास पर पहुंचने पर ग्रामीणों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच, नठेडा ग्रामवासियों सहित बार एसोसिएशन कोसली के अधिवक्ताओं ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जैसे अनुभवी एवं कर्मठ व्यक्ति को हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन का दायित्व मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि रामकिशन शर्मा अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार एवं जनसेवा की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। बाबू वीरकुमार यादव ने कहा कि नठेडा की धरती पर उनका स्वागत करना सभी ग्रामीणों के लिए खुशी और सम्मान का विषय है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा का स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। अपने संबोधन में चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह के लिए वे सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, किसानों के हितों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों एवं अधिवक्ता साथियों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मा. हुकम चंद यादव, नठेडा के सरपंच मनोज कुमार, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह एडवोकेट, पूर्व सरपंच हेमंत कुमार, अधिवक्ता परिषद की प्रदेश संयोजक ममता यादव, भाजपा नेता सुरेंद्र सरपंच, विनोद कुमार चेयरमैन, गुरुदयाल एडवोकेट, एडवोकेट रमेश शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्डी मा. जयभगवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

30 Aug 2026, 04:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

*चेयरमैन एडवोकेट रामकिशन शर्मा का नठेडा पहुंचने पर जोरदार स्वागत*

“*मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा, क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए सदैव तत्पर रहूंगा” : चेयरमैन रामकिशन शर्मा

नठेडा/कोसली। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामकिशन शर्मा के भाजपा वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव के आवास पर पहुंचने पर ग्रामीणों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच, नठेडा ग्रामवासियों सहित बार एसोसिएशन कोसली के अधिवक्ताओं ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जैसे अनुभवी एवं कर्मठ व्यक्ति को हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन का दायित्व मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि रामकिशन शर्मा अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार एवं जनसेवा की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। बाबू वीरकुमार यादव ने कहा कि नठेडा की धरती पर उनका स्वागत करना सभी ग्रामीणों के लिए खुशी और सम्मान का विषय है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा का स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
अपने संबोधन में चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह के लिए वे सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, किसानों के हितों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों एवं अधिवक्ता साथियों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मा. हुकम चंद यादव, नठेडा के सरपंच मनोज कुमार, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह एडवोकेट, पूर्व सरपंच हेमंत कुमार, अधिवक्ता परिषद की प्रदेश संयोजक ममता यादव, भाजपा नेता सुरेंद्र सरपंच, विनोद कुमार चेयरमैन, गुरुदयाल एडवोकेट, एडवोकेट रमेश शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्डी मा. जयभगवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!