A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंदराराऊ पुरदिलनगर में 5 सितंबर को निकलेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला, डोला और दर्जनों झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

  1. ßIMG 20260829 WA0027हाथरस सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 29 अगस्त । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कस्बे में हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और मेले में होने वाले कार्यक्रमों एवं झांकियों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ-साथ सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि 5 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला निकाला जाएगा। मेले में ठाकुर जी महाराज का डोला, महाकाली का स्वरूप और दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।

हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में कस्बे के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। मेले में निकलने वाले डोले और विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इन कार्यक्रमों को देखने पहुंचते हैं। मेला कमेटी के अनुसार मेले के दौरान रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के साथ सभी तैयारियां जल्द पूरी करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान सुरेश चंद्र आर्य, अनिल माहेश्वरी, विनीत जाखेटिया, सोनू व्याणी, बॉबी जाखेटिया, संजय द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, सचिन दीक्षित, वरुण राठी, हरप्रसाद बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।IMG 20260829 WA0025 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!