Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

निशक्तजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार शिविर का आयोजन l

29 Aug 2026, 11:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

प्रेस विज्ञप्ति

नि:शक्तजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार शिविर का आयोजन

गया, 29 अगस्त 2026।
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया के सौजन्य से नि:शक्तजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 अगस्त 2026 को संयुक्त श्रम भवन, केंदुई, गया में विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया के सहायक निदेशक (नियोजन) ने बताया कि रोजगार शिविर में LIC of India एवं Youth For Job Foundation, Patna द्वारा विभिन्न पदों पर नि:शक्तजन अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से गया जिले के लिए कुल 93 रिक्तियों के विरुद्ध चयन की प्रक्रिया की जाएगी।

रोजगार शिविर में बीमा सखी (महिला), इंश्योरेंस एडवाइजर (पुरुष), लोडर, वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, पैकर एवं हाउसकीपिंग आदि पदों पर नियुक्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनी द्वारा ₹7,000 से ₹20,000 तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

इस रोजगार शिविर में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण नि:शक्तजन अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा एवं आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ दिनांक 31 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई, गया में उपस्थित होना होगा।

रोजगार शिविर के दौरान नि:शक्तजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, गया; अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया तथा कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने वाली विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नि:शक्तजन इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार शिविर में भाग लेकर गया जी में ही रोजगार एवं बेहतर करियर बनाने के अवसर का लाभ उठाएं।

नोट: यह रोजगार शिविर केवल नि:शक्तजन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

रोजगार शिविर में चयन की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

error: Content is protected !!