Ranchi
कंप्यूटर आईटी मैनेजमेंट में मनीष कुमार और शिक्षा के क्षेत्र में मिथिलेश कुमार सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची, 28 अगस्त। छात्र क्लब ग्रुप एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को रातू रोड स्थित पिस्कामोड़ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस ने की।
समारोह में कंप्यूटर आईटी मैनेजमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मनीष कुमार तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिथिलेश कुमार को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के वरीय संरक्षक छत्रपाल राम उस्ताद तथा विक्की की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी ने झारखंडवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि, सद्भाव और सफलता लेकर आए। संतोष कुमार श्रेयांस ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्रेम, विश्वास और सम्मान का पर्व है। वहीं शिव किशोर शर्मा ने लोगों से आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
मंच के मुख्य सलाहकार विनय कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा उर्फ राजू शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक शुभम चौधरी, संरक्षक कुणाल विश्वकर्मा सहित मालती देवी, भारती देवी, अरविंद कुमार, जयविंद देवी, संदीप शर्मा, बबन शर्मा, माही कुमारी, शौर्या शर्मा, स्वीटी शर्मा, रेखा देवी, सुभाष कुमार, नीरज कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पलेरा नगर के गंज मुहल्ले में कुछ दिनों से बदरों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है जहां…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l झारखंड में 9 साल बाद जेटेट…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l रांचीः झारखंड के आईपीएस अफसर केंद्रीय…
पूरी खबर पढ़ें →
नगड़ी की जमीन पर फिर गरजे चंपाई, एक लाख लोगों के आंदोलन का ऐलान।। "बुढ़मू में बोले पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
*थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की…
पूरी खबर पढ़ें →
### **गांव पखनपुर से लापता हुई थी बालिका, पुलिस टीम ने कई इलाकों में तलाश के बाद गंगोह…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।