संतकबीर नगर में भाई बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई मुखलिसपुर गांव सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में राखी की स्थाई और अस्थाई दुकानें सज गई पर्व नजदीक आने के साथ ही राखियो की बिक्री में तेजी देखी जा रही है बाजार में ₹10 से लेकर ₹200 तक की विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध है मुखलिसपुर के दुकानदार विकास अग्रहरि एवं सूरज अग्रहरि के अनुसार सोलह सिंगार भवन एवं परी राखी सेंटर के पर अलग-अलग डिजाइन और कीमत वाली राखियों की मांग है महिलाएं और युक्तियां अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही है इस बार लड़ी वाली स्टोन वाली राखियो की विशेष मांग है महिलाओं के लिए खास राखियां भी मंगाई गई है उसमें आर्टिफिशियल राखी और अन्य राखियां प्रमुख है इनकी कीमत लगभग 200 से 500 तक है दूरदराज में रहने वाले भाइयों को राखी भेजने के लिए करियर और डाक सेवाओं का सहारा ले रही है कई कूरियर एजेंसी ने रक्षाबंधन के लिए विशेष पैकेट की व्यवस्था की है
[yop_poll id="10"]








