A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

विद्या भारती पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
निजामपुर, 27 अगस्त। विद्या भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार यादव एवं वाइस चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव ने किया।
प्रतियोगिता के किड्स ब्लॉक में अनाया पुत्री संदीप शर्मा ने प्रथम, अन्वी पुत्री जगवीर सिंह ने द्वितीय तथा यशविन पुत्र कंचन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कुमकुम पुत्री विकास (कक्षा 5) प्रथम, मुस्कान पुत्री रविन्द्र (कक्षा 4) द्वितीय तथा मिहिर सोनी पुत्र बालगोविंद सोनी (कक्षा 5) तृतीय रहे। वहीं सीनियर वर्ग में पूर्वी पुत्री रमेश (कक्षा 7) ने प्रथम, योगिता पुत्री नरेन्द्र (कक्षा 6) ने द्वितीय तथा कनिका पुत्री बलजीत (कक्षा 7) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रक्षा-सूत्र बांधकर भाई-बहन के प्रेम और पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार यादव एवं वाइस चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक एडवोकेट पीयूष यादव, निदेशक डॉ. रविन्द्र यादव, प्राचार्य अजीत सिंह, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, को-ऑर्डिनेटर रितु शर्मा तथा किड्स ब्लॉक इंचार्ज विजय सोनी ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!