
*दांतली में राव बादा भोमिया महाराज की मूर्ति स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ धूमधाम से मनाई, विधायक महेन्द्रपाल मीणा रहे मुख्य अतिथि*
जयपुर ।जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भावनी के ग्राम दांतली में राव बादा तिराहे पर स्थित राव बादा भोमिया महाराज की मूर्ति स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को विशाल वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन से हुआ। इसके बाद 500 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची।
*ये रहे मौजूद:*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याण सेवा समिति के संयोजक शंकरलाल मीणा ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गोपाल मीणा, पूर्व विधायक जगदीश मीणा, पूर्व प्रधान रामजीलाल मीणा, उप जिला प्रमुख ललिता मीणा, मंजू मीणा, अधिवक्ता अध्यक्ष डॉ. अशोक मीणा, सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष रामनारायण मीणा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*विधायक ने दिया आश्वासन:*
अपने संबोधन में विधायक महेन्द्रपाल मीणा ने कहा कि दांतली की पुरानी पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक किले के जीर्णोद्धार के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव बनाकर भेजे, ताकि इसके संरक्षण एवं पर्यटन विकास के लिए प्रयास किए जा सकें।
कार्यक्रम में सायंकाल भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंत में महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।





