
झांसी: डिकौली स्थित बेतवा नदी में मगरमच्छ का हमला, युवक को उठाकर गहरे पानी में ले गया, तलाश जारी…..
एरच थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकोली से बेहद डरावना मामला सामने आया है। बेतवा नदी में नहा रहे 21 वर्षीय रणवीर यादव पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा बताया जा रहा है कि मगरमच्छ युवक को अपने जबड़े में दबोचकर गहरे पानी में ले गया।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुट गई।
लगातार बारिश के चलते बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन की ओर से नदी में जाने वाले लोगों से बेहद सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
[yop_poll id="10"]





