
बिहार मुंगेर: शहर के भगत सिंह चौक पर पिछले तीन दिनों से अपनी 13 मुख्य मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे कृष्णा मंडल का गुरुवार की देर रात प्रशासन के आश्वासन के बाद आमरण अनशन समाप्त हो गया। सदर एसडीओ कुमार अभिषेक के नेतृत्व में जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी एवं पुलिस बल धरना स्थान पर पहुंचे और कृष्णा मंडल से बातचीत की प्रशासनिक अधिकारियों ने अनशनकारी कृष्णा मंडल को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीओ कुमार अभिषेक ने कहा कि उनकी जो भी मांगे हैं नियमानुसार पूरा करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी इस दौरान सदर एसडीओ ने कृष्णा मंडल को ओआरएस का घोल पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।
[yop_poll id="10"]




