5:00 स्ट्रीट लाइट के करंट की चपेट में आई भैंस
विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भवानीगंज थाना क्षेत्र के लटिया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव में लगी स्ट्रीट लाइट के पास पहुंची एक भैंस विद्युत करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृत भैंस लटिया गांव निवासी निसार चक्की वाले की बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों के अनुसार, स्ट्रीट लाइट हाल ही में लगाई गई थी और इसे डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून की विधायक निधि से लगाए जाने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट की वायरिंग और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने और सार्वजनिक स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की वायरिंग व सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी इंसान या पशु के साथ इस तरह का हादसा न हो।





