

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित स्नेहबंधन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आई बेटियों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट कर स्नेहाशीष दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने बेटियों से आत्मीय संवाद कर उनकी इच्छाओं, सपनों और भावनाओं को जाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
बेटियों के साथ इस आत्मीय पल को मुख्यमंत्री जी ने सेल्फी लेकर कैमरे में भी संजोया। रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प से जुड़ी भाई-बहन की पवित्र भावना का सुंदर प्रतीक बना।
[yop_poll id="10"]





