A2Z सभी खबर सभी जिले की

नौसड़ का SSP डॉ. कौस्तुभ ने किया निरीक्षण, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर दिए कार्रवाई के आदेश

IMG 20260829 WA0000

गोरखपुर।

नौसड़ का SSP डॉ. कौस्तुभ ने किया निरीक्षण, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर दिए कार्रवाई के आदेश

एसएसपी का सख्त आदेश: नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का तुरंत कटेगा चालान, सड़कों से हटेगा अवैध अतिक्रमण*

गोरखपुर- यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और जाम मुक्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने थाना गीडा क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख प्रवेश द्वार माने जाने वाले नौसड़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर यातायात के दबाव और वाहनों की आवाजाही का बारकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने नौसड़ तिराहे पर वाहनों के व्यवस्थित संचालन और अवैध पार्किंग को रोकने के लिए मातहतों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में आने-जाने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नौसड़ क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त बढ़ाएं और यातायात में बाधा डालने वाले या नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही, सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने और नो-पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों पर तत्काल चालानी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब नौसड़ पर रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!