

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ग्राम पंचायत बाछलोंन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सागर के कर्रापुर सेक्टर अंतर्गत नवांकुर समिति अभिनयतोष महिला बाल विकास समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाछलोन के संयुक्त तत्वावधान में गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से समरसता संपर्क अभियान के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा कलश पूजन एवं यात्रा का शुभारंभ नरयावली विधानसभा के लोकप्रिय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने किया अपने उद्बोधन में कलश वंदन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने गुरु रविदास महाराज जी के प्रति इसी तरह भाव रखते हुए श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट करते हुए गुरु रविदास महाराज जी के विचारों एवं उनके समतामूलक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवा अंकुर संस्था कर्रापुर सेक्टर 1 के सचिव चंद्रप्रकाश शुक्ला ने अपने उद्बोधन में ग्रामवासी जनप्रतिनिधियों एवं साधु-संतों ने गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में समानता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। कलश वंदन यात्रा के शुभारंभ से ग्राम बाछलोन में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण रहा। ग्रामीणों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती को भव्य एवं दिव्य बनाने का संकल्प लिया।मंच संचालन नरेंद्र रोहित ने किया कार्यक्रम में बलवंत सिंह पार्षद बाबूलाल रोहित डॉ परशुराम विश्कर्मा गंगाराम अहिरवार प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति अहिरवार सरपंच परसादी आभार मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के परामर्श दाता संदीप रैकवार ने किया बड़ी संख्या में ग्राम के लोग उपस्थित रहे परसादी अहिरवार, सरपंच ग्राम पंचायत बाछलोन, रमेश पटेल, गजराज पटेल, बजलाल पटेल, खेमचंद पटेल, शेरलाल साहू, संतोष पुरोहित, भगवान सिंह ठाकुर, रामलाल पटेल, खेमचंद प्रजापति, बनीराम अहिरवार, घनश्याम बडकर, सुन्नालाल ओदवार, लहूमन अहिरवार, अशोक दुकानदार, अरुण पटेल, राधेलाल पटेल, भागीरथ, बृजेश उपाध्याय (सचिव), राजेश अहिरवार (ग्राम रोजगार सहायक), किशोरी झांगन (बाड़ी कार्यकर्ता), श्रीमती चंदा घोषी, श्रीमती रजनी (आंगनवाड़ी सहायिका), श्रीमती शांति बाई (आंगनवाड़ी सहायिका), नंदेलाल रजक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कलश वंदन यात्रा के शुभारंभ से ग्राम बाछलोन में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण रहा। ग्रामीणों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती को भव्य एवं दिव्य बनाने का संकल्प लिया।




