Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

यात्री बसों की चैकिंग कार्यवाही, 09यात्री बसों से 24000 हजार जुर्माना वसूल

27 Aug 2026, 07:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 3682678354404356630सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा त्यौहारों का सीजन होने से यात्री बसों में ओव्हरलोड,, अधिक किराया वसूली करने वाली यात्री बसों, जलमग्नीय पुल-पुलियों से वाहनों का संचालन करने वाले वाहनों की चौकिंग संबंधी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के निर्देशन में प्रवर्तन अमले द्वारा आज बहेरिया तिराहा, दमोह, बण्डा, नरसिंहपुर मार्ग पर 32 यात्री वाहनों को चौक किया गया, जिनमें से मात्र 09 यात्री बसों में मौके पर दस्तावेज नहीं पाये गये, चालक का लायसेंस नहीं, एचएसआरपी नम्बर प्लेट नहीं, हेड लाईट, इण्डीकेटर ठीक नहीं, रेडीयम रिफ्लेक्टर टेप लगा हुआ नहीं पाया गया, आदि कमियां पाये जाने पर उन वाहनों से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् चालानी कार्यवाही करते हुए 24000/- का जुर्माना वसूल किया गया। परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इस कार्यालय द्वारा जिला बस आपरेटर एसोशिएशन एवं ट्रक ऑपरेटर एसोशिएशन को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतने, सड़क पर यदि कांवड़ यात्री यात्रा कर रहे है तो उनकों ध्यान में रखकर एवं उनसे पर्याप्त दूरी बनाये रखते हुए वाहनों का संचालन सुनिश्चित करेंगे। आगामी दिनांे में रक्षाबंधन का त्यौहार है, ऐसी स्थिति में सभी यात्री बस संचालक यह ध्यान रखेगें कि किसी भी स्थिति में बैठक क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन न किया जाये, निर्धारित किराये से अधिक किराया नहीं लिया जाये, ओव्हर स्पीडिंग नहीं की जावे तथा समस्त वैध दस्तावेजों एवं सुरक्षा उपायों के साथ ही यात्री बसों का संचालन किया जावे।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त वाहनस्वामियों को हिदायत दी है कि वे अपने वाहनों के संचालन के दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेजों यथा बीमा, फिटनेस, परमिट, पंजीयन कार्ड, वाहन चालक का हैबी ड्रायविंग लायसेंस, टैक्स प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि अनिवार्य रूप से साथ में रखे। चौकिंग के दौरान उक्तानुसार कमियां पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जावेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

error: Content is protected !!