A2Z सभी खबर सभी जिले की
ट्रक चालकों से अवैध वसूली और लूटपाट का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के गोदरमना बाजार समिति में रात के समय ट्रक चालकों से कथित तौर पर अवैध वसूली और लूटपाट किये जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की कुमार पासवान, पिता बसंत पासवान, निवासी गोदरमना, थाना रंका के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूटे गये रुपये में से 2,800 रुपये बरामद किये हैं।

पुलिस के अनुसार, गोदरमना बाजार समिति में गणेश पूजा समिति के कुछ सदस्यों द्वारा रात के समय ट्रक चालकों को डराने-धमकाने और जबरन रुपये वसूलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी दौरान 27 अगस्त की रात ट्रक चालक मेराज अली, पिता अयूब अंसारी, निवासी डूबा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू के साथ मारपीट कर उससे कथित रूप से 10 हजार रुपये जबरन लूट लिये गये।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की विशेष छापामारी टीम गठित की गयी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त विक्की कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटे गये रुपये में से 2,800 रुपये विधिवत बरामद कर जब्त किये हैं। मामले में रंका थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि ट्रक चालकों से अवैध वसूली, लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l रांचीः झारखंड के आईपीएस अफसर केंद्रीय…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
पूरी खबर पढ़ें →
नगड़ी की जमीन पर फिर गरजे चंपाई, एक लाख लोगों के आंदोलन का ऐलान।। "बुढ़मू में बोले पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newshttps://youtu.be/G9ZsArsh0wk
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।