A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

गौरेला-पेन्ड्रारोड, में चोरी और झपटमारी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

।। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, शनिवार 29 अगस्त 2026 ।।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज–: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला स्थित मंगली बाजार में चोरी और झपटमारी करने वाली वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह का का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपीयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 109(1),धारा121(1), और धारा 133,221,333, के अंतर्गत इन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार चोरी और झपटमारी के अंतर्गत पहला मामला ग्राम तेंदूमुड़ा निवासी कमलाबाई सोनवानी सै संबंधित है,जानकारी अनुसार यह महिला गौरेला के मंगली बाजार में सामान खरीदने गई हुई थी, उक्त महिला मनिहारी की एक दुकान पर सामान छरीद रही थी, इसी दौरान एक महिला अपने छोटे से बच्चे के साथ वहां पर पहुंची और भीड़ का फायदा उठाते हुए कमलाबाई के गले का दो सोने का लाॅकेट झपटकर ले गई। प्राप्त जानकारी अनुसार कमलाबाई जब मामला दर्ज करवाने गौरेला पुलिस थाने में पहुंची ,तब वहां पर आरोपी महिला भी थाने में मौजूद रही, पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान संतोषी बंसल के रूप में की औ उससे पूछताछ, तलाशी लेनें पर कमलाबाई का सोने का दोनों लाॅकेट बरामद कर लिया। मामले की दूसरी घटना गौरैला के ज्योतिपुर निवासी कौशिल्या ध्रुर्वे से संबंधित है, जो की एक डाॅक्टर.के क्लीनिक के सामने फल छरीद रही थी, इसी दौरान संतोषी बंसल ने कौशल्या के पर्स को झपट कर भागने लगी,जानकारी अनुसार पर्स में करीब पंद्रह सौ पचास रूपय करीब रखे हुए थे। आरोपी जब पर्स झपटकर भाग रही थी , तब वहां आसपास मौजूद नागरिकों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस मदद नंबर 112 की सहायता से पुलिस बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।.प्राप्त जानकारी के अनुसार लूटमार की पीड़ित दोनों महिलाओं के द्वारा शिकायत करने पर गौरेला पेन्ड्रारोड पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर लिया, जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले पर कार्यवाही करते हुए संतोषी बंसल सहित चोरी लूटमार गिरोह के कुल तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 20260829 191029 1

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!