
गाजण माता मंदिर चुनाव को लेकर आम सभा आयोजित ट्रस्टी सदस्यों व ग्राम वासियों ने बढ चढ़कर लिया भाग।
रोहट क्षेत्र के गाजण माता मंदिर विकास सेवा संस्थान धरमधारी के चुनाव को लेकर आम सभा मंदिर परिसर में 30 अगस्त रविवार को अध्यक्ष सुखदेव सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित
गाजण माता मंदिर विकास सेवा संस्थान धरमधारी के अध्यक्ष सुखदेवसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग जोधपुर के आदेश की पालनार्थ गाजणमाता मंदिर विकास सेवा संस्थान धरमधारी के कार्यकारिणी व आम सभा की बैठक में प्रस्ताव को पारित कर सहमिति जाहिर की है।20 सितंबर 2026 को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्ष रूप से हो सके। प्रस्ताव पारित ।वंचित रहे नए सदस्य बनने के लिए दिनांक 10 सितंबर 2026 तक 101 रुपए जमा करवा कर कृपाल देव जी राजपुरोहित 5 लोड परिवार के ट्रस्टी प्राथमिक सदस्य बन सकते हैं।अध्यक्ष सुखदेव सिंह राजपुरोहित के 3 साल के कार्यकाल में कीये गए कार्य होम गृह, पक्षी घर, बड़ा सभा कक्ष, सुलभ कांपलेक्स,सीसी सड़क वित डिवाइडर, वृक्षारोपण, फुंवारा सिस्टम, उद्यान हेतु चारदीवारी, भोजशाला, सहित कई कार्यों का अनुमोदन कर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। वह प्रस्ताव में
पर्यवेक्षक चुनाव अधिकारी विधि परामर्शदाता के नामों का सुझाव कार्यकारिणी सदस्यों ने दिया। अन्य प्रस्तावों में शेष सदस्यता पूर्ण करने देवस्थान विभाग के प्रतिनिधि, उपखंड अधिकारी के प्रतिनिधि भेजने एवं पुलिस थाना रोहट को आवश्यक जाप्ता भेजने के लिए प्रार्थना पत्र भेजने के प्रस्ताव पारित किए गए। चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस मौके पर अध्यक्ष सुखदेव सिंह राजपुरोहित अमर सिंह मास्टर साहब, व्यवस्थापक हीर सिंह, भीक सिंह, मदन सिंह, उप सरपंच चुन्नीलाल जी, धन सिंह, बंसी सिंह, दुर्ग सिंह, अर्जुन सिंह, राम सिंह, शंकर सिंह, जगदीश सिंह, कुंदन सिंह, सत्यदेव सिंह ,पूरन सिंह, सोहन सिंह, जगदीश सिंह, महेंद्र सिंह ,गोपाल सिंह ,किशन सिंह, जीवराज सिंह ,पर्वत सिंह ,रविंद्र सिंह सहित सदस्य व ग्राम वासी मौजूद रहे।










