कांठ में सात दिवसीय श्री जाम्भाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ का हुआ विधि-विधान से शुभारंभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। नगर में ट्रस्ट श्री जम्भेश्वर जी महाराज विराजमान बिश्नोई मंदिर मोहल्ला विशनपुरा कांठ में भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान श्री जम्भेश्वर जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार से सात दिवसीय श्री जाम्भाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ का विधिविधान से शुभारंभ हुआ।
कथा प्रारंभ होने से पूर्व संतों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए यज्ञ में आहुतियां देकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके बाद कथा वाचक संत स्वामी सागरानंद जी महाराज, हरिद्वार ने श्रद्धालुओं को श्री जाम्भाणी हरिकथा का श्रवण कराया और कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं से नियमित रूप से कथा सुनने का आह्वान किया। कथा के प्रथम दिन तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। पहले दिन के आयोजन का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन चार सितंबर तक प्रतिदिन चलेगा। इस सात दिवसीय श्री हरिकथा का आयोजन भीमगोड़ा, हरिद्वार के महंत संत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। प्रथम दिन कार्यक्रम में संत स्वामी जगदेवानंद जी महाराज, महंत चमन ऋषि जी महाराज, संत स्वामी ऋषिदानंद जी महाराज सहित अन्य संत-महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
सेमीफाइनल में बेटी टीम ने शिक्षा टीम को हरा कर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* आज दिनांक 5 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
पलेरा नगर के गंज मुहल्ले में कुछ दिनों से बदरों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है जहां…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।