
पंकज मित्तल जिला संवाददाता हरिद्वार
गढ़वाल महासभा एवं श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिया शो
भा यात्रा समिति, ढालवाला, टिहरी गढ़वाल (उत्तराखण्ड)* की एक संयुक्त बैठक
दिनांक 30.08.2026 को गढ़वाली धर्मशाला, गुजरांवाला भवन मार्ग, हरिद्वार में गढ़वाल महासभा एवं श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिया शोभा यात्रा समिति, ढालवाला, टिहरी गढ़वाल (उत्तराखण्ड)* की एक संयुक्त बैठक *हरिद्वार अर्द्धकुंभ 2027 में देवडोलियों की दिव्य शोभा यात्रा को लेकर बैठक सम्पन्न हुई।* बैठक में आगामी कुंभ 2027 में देव डोलियों के अमृत स्नान को लेकर वार्ता हुई।
बैठक में
श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिया शोभा यात्रा समिति द्वारा हरिद्वार अर्द्धकुंभ 2027 के अवसर पर उत्तराखण्ड (श्री देवभूमि) के समस्त देवी-देवताओं के प्रतीक देवडोली / निशान / विग्रहों की दिव्य भव्य शोभा यात्रा एवं चवन्न स्नान में प्रतिभाग करेंगी।
समिति ने अवगत कराया कि बद्रीनाथ जी के पावन धाम के शीतकाल में कपाट बंद होने के पश्चात भगवान की आराधना में श्री देवभूमि के समस्त देवी-देवताओं, ऋषि-मुनियों एवं तपस्वी लोक संस्कृति के प्रतीकों को अर्द्धकुंभ 2027 हरिद्वार में प्रमुख दिव्य शोभा यात्रा, पूजापाठ, गोस्वामी समाज के लिए शगुन-प्रशगुन और समिति की केन्द्रीय कार्यकारिणी के मध्य पर्याप्त विचारविमर्श के उपरांत निम्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं –
1. *09 मार्च 2027* को धर्म ध्वज स्थापना महोत्सव।
2. *10 मार्च 2027* को भव्य स्वागत त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में।
3. *14 मार्च 2027* को शोभा यात्रा गंगास्नान पुलकित एवं कार्यक्रम समापन हरिद्वार में।
4. *15 मार्च 2027* को शोभा यात्रा, पावनस्नान एवं गरिमामय समापन हरिद्वार में।
बैठक में बताया कि शासन की अधिसूचना दिनांक 16 अप्रैल 2010 के अनुसार एवं भव्य अधिसूचना में हरिद्वार का लगभग 137 देवियों ने अपने प्रस्ताव को मुख्य विचार बनाया था। यही क्रम अर्द्धकुंभ 2016 एवं पूर्ण कुम्भ 2021 को भी जारी रहा जबकि 2021 में कोरोना के चलते दल का भव्य नहीं किया गया। इस बार दिव्यांगत 2027 के समान 2027 को उत्तराखण्ड सरकार देव डोलियों की शोभा यात्रा व चवन्न स्नान को मेले का मुख्य आकर्षण बनाने का प्रयास है। जब यह दल देव भूमि की देवभक्ति और सनातनी श्रद्धालुओं को भावना के प्रतिरूप व सनातन पर निर्भर करता है इसी सेवा स्वरूप प्रदान किया गया है।
बैठक में बताया गया कि समिति ने सरकार और समिति की भावनाओं के अनुरूप सभी ग्राम, क्षेत्र एवं जनपदवासी सनातनी श्रद्धालुओं से प्रीत करने हेतु, सांस्कृतिक धरोहर शोभा यात्रा हेतु पावन स्नान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी सहभागिता प्रदान करने की अपील की है। आगामी पत्र के साथ समस्त प्रपत्र की पूर्ण रूप से भरकर समिति के निम्नलिखित पद पर लौटाने का कष्ट करें, ताकि रजिस्ट्रेशन/यात्रा व्यवस्था और आवास, भोजन व्यवस्था में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। समिति आपकी भागीदारी पूर्णतः सुनिश्चित करेगी।
बैठक में श्री गिरीश प्रसाद थपलियाल, अध्यक्ष श्री बंशीधर पोखरियाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरमणि व्यास, उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र कंडियाल, श्री भोपाल चौधरी, श्री संजय शर्मा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल,
सचिव श्री द्वारिका प्रसाद भट्ट,
सह-सचिव आचार्य रमेश पैन्यूली, श्री भगवान सिंह रांगड़, श्री महेश व्यास,
कोषाध्यक्ष श्री हार्दिक नितिन (कोषाध्यक्ष)
*कार्यकारिणी सदस्य / सह-सचिव श्री माधवानन्द रतूड़ी, श्री गोविन्द सिंह बिष्ट, श्री हरवंशी कुकशाल, श्री भुवन चन्द्र पंत, श्री संजय बहुगुणा, टीवी प्रभारी श्री विशाल मणि पैन्यूली, सलाहकार डॉ. सम्पूर्णानन्द रतूड़ी ये ऋषिकेश से एवं हरिद्वार से गढ़वाल महासभा सेमीटिंग में उपस्थित रहे संयोजक श्री महंत अनिल गिरी, अध्यक्ष मुकेश जोशी, महामंत्री प्रमोद डोभाल, मंजू रावत, रीता चमोली, सुषमा रावत, प्रतिमा बहुगुणा, पंडित जसराम ढोंडियाल, प्रेम प्रकाश धस्माना, शाकंभर जोशी, डॉक्टर अनूप बहुखंडी, महंत आशुतोष गिरि, चंद्रकांत कोठारी, नागेंद्र पुरोहित, बलवंत सिंह, तारा नेगी, अनुज कोठियाल, रमेश रतूड़ी, महंत आदेश गिरी, सुंदरलाल, महंत आशीष पुरी, देवेंद्र दत्त शर्मा, सुनीता देवी बहुखंडी, लता पंत, आभा बैंथियल, सच्चिदानंद भट्ट, मुकेश कोठियाल, अंकुर रावत रहे।




