महराजगंज में अमरमणि की सियासी एंट्री से गरमाया माहौल 20 साल बाद फिर मैदान में अमरमणि, फरेंदा से चुनाव लड़ने का ऐलान –
अमनमणि त्रिपाठी नौतनवा से ठोकेंगे ताल –
एक मंच पर त्रिपाठी परिवार, 2027 का शंखनाद –
महराजगंज की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है –
20 साल बाद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी फिर जनता के बीच पहुंचे हैं और आते ही 2027 के चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।
फरेंदा कस्बे में स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में आयोजित संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में अमरमणि त्रिपाठी ने बड़ा सियासी ऐलान किया।
अमरमणि ने साफ कहा—
वह फरेंदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके बेटे अमनमणि त्रिपाठी नौतनवा विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
इस ऐलान के साथ ही फरेंदा से लेकर नौतनवा तक सियासी हलचल तेज हो गई है।
अमरमणि ने कहा—‘मैं फरेंदा की जनता को जगाने आया हूं।’
उन्होंने अपने पुराने कार्यकाल के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कराए विकास कार्य आज भी जमीन पर दिखाई देते हैं।
वहीं नौतनवा को लेकर अमरमणि ने कहा कि जनता का प्रेम आज भी उनके परिवार के साथ है और इसी प्रेम के दम पर बेटा अमनमणि को फिर विधायक बनाया जाएगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में अमरमणि त्रिपाठी के तेवर भी काफी तल्ख नजर आए।
उन्होंने पूर्व विधायक पर सीधे निशाना साधते हुए क्षेत्र की राजनीति और विकास को लेकर सवाल खड़े किए।
अमरमणि के इस बयान के बाद महराजगंज की सियासत में बयानबाजी का दौर और तेज होने के आसार बढ़ गये हैं।
एक मंच पर त्रिपाठी परिवार
सम्मेलन की सबसे बड़ी राजनीतिक तस्वीर यह रही कि
अमरमणि त्रिपाठी, अमनमणि त्रिपाठी और पूर्व मंत्री श्याम नारायण त्रिपाठी लंबे समय बाद एक मंच पर कई जनसभा मे नजर आए।
कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में त्रिपाठी परिवार की यह एकजुटता और 2027 को लेकर खुला चुनावी ऐलान अब फरेंदा और नौतनवा की राजनीति में नए समीकरणों की तरफ इशारा कर रहा है।
2027 का चुनाव अभी 6 महीने दूर है, लेकिन फरेंदा और नौतनवा में सियासी शतरंज की पहली चाल जरूर चल दी गई है।
लखनऊ में अधिवक्तताओ के चैम्बर अवैध होने के कारण तोड़े जा रहे हैं लेकिन वही दूसरी तरफ बीच शहर में स्थित कैसरबाग बस अड्डा और रेजीडेंसी के सामने स्थित रोडवेज का वर्कशाप जिसकी वजह से प्रतिदिन भीषण जाम लगा रहता है इन दोनों को शहर से बाहर क्यों नहीं भेजा जा रहा है। इसको भी तो हाई कोर्ट संज्ञान में ले, जिससे बीमार व्यक्ति समय पर बलरामपुर हॉस्पिटल तक पहुंच सके। #lucknowcivilcourt #lucknowhighcourt #lucknowpolice #lucknowTrafficPolice #YogiAdityanath #yogiadityanathgovernment #UttarPradeshGovernment
31/08/2026
भावुक पलों के बीच हरिद्वार पुलिस के चार जवान सेवानिवृत्त।
31/08/2026
. बस्ती – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत की तैयारी*
31/08/2026
हिन्दू मुस्लिम के प्रतिक हजरत शेख बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती का 778 वा उर्स कुल की रस्म के साथ हुआ सम्पन्न
31/08/2026
चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
31/08/2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस-SSB अलर्ट,
31/08/2026
महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप,
31/08/2026
जिगनिहवा चौराहे पर राजू दास के खिलाफ पुतला दहन
31/08/2026
सिद्धार्थनगर में अपराधी प्रवृत्ति के चन्दन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
31/08/2026
ऑपरेशन कवच के तहत सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक,
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!