A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ऑपरेशन कवच के तहत सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक,

अवैध गतिविधियों पर तत्काल सूचना देने की अपील

सिद्धार्थनगर इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से ऑपरेशन कवच के तहत रविवार को थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र की चौकी कोटिया पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

FB IMG 1788101623948 FB IMG 1788101626408

FB IMG 1788101629271

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने एसएसबी जवानों तथा इंडो-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को ऑपरेशन कवच के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को देने के लिए जागरूक किया।

बैठक के दौरान साइबर अपराध को लेकर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों

एवं समिति के सदस्यों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए तथा संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। इस दौरान चौकी प्रभारी कोटिया सहित एसएसबी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस एवं एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!