Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

. बस्ती – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत की तैयारी*

31 Aug 2026, 06:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

*1. बस्ती – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत की तैयारी*
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का सोमवार को गृह जनपद में आगमन होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। महादेवा के पूर्व विधायक रवि सोनकर ने पांव स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया कि स्वागत ऐतिहासिक होगा। घघौआ पुल से लेकर रेलवे स्टेशन तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत होगा। वे समर्थकों के साथ अमहट घाट स्थित कारगिल शौर्य स्तंभ पर भी स्वागत करेंगे। मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरि भी मौजूद रहे।

*2. बस्ती – फिर बढ़ा सरयू का पानी, बाढ़ का संकट*
सरयू नदी का पानी फिर खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार शाम को जलस्तर 92.480 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से सिर्फ 25 सेमी नीचे है। जलस्तर बढ़ते ही विक्रमजोत के रबी व बीडी तटबंध पर बाढ़ खंड ने निगरानी तेज कर दी है। दुघौरा के पास कटानरोधी कार्य कराया जा रहा है। कल्याणपुर, चांदपुर, संदलपुर, खेमराजपुर समेत एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है – बाढ़ और कटान हमारी नियति बन चुकी है।

*3. बस्ती – आउटसोर्स कर्मियों को मानदेय नहीं, लिपिक को कारण बताओ नोटिस*
78 आउटसोर्स कर्मियों को बजट होने के बाद भी मानदेय नहीं मिलने पर सीएमओ ने संबंधित लिपिक प्रेम बहादुर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि फाइल और बिल नवागत पटल सहायक को अब तक नहीं सौंपे गए। 27 जुलाई को स्टेट बजट में 70 लाख रुपये मिलने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। मामले का संज्ञान लेकर मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने सीएमओ डॉ. राजीव निगम को तलब किया और सप्ताह भर में जवाब देने को कहा है।

*4. कुशीनगर/नेपाल – नेपाल में तबाही, उजड़े घरों की कहानी सुना रही ‘नारायणी’*
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद नारायणी नदी के साथ घरों का सामान और शव बहकर यूपी-बिहार पहुंच रहे हैं। 26 अगस्त को त्रिशूली नदी में आई बाढ़ से रसुवा में बड़ी तबाही हुई। कुशीनगर के दो लोग लापता हैं – अर्जुन सिंह और सर्वेश सिंह। नारायणी किनारे बसे गांवों में दहशत है। नदी की लहरें घरों की गृहस्थी, गैस सिलेंडर, बेड, पलंग तक बहाकर ला रही हैं।

*5. महराजगंज/नेपाल – आपदा से जूझ रहा नेपाल, दोगुने दाम पर मिल रही खाद्य सामग्री*
नेपाल के रसुवा में बाढ़ का पानी तो उतर गया लेकिन 19 हाइड्रो प्रोजेक्ट बंद होने से रसुवा, नुवाकोट, गोरखा समेत कई जिलों में बिजली संकट है। पानी और मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित है। सनौली से काठमांडू जाने वाला हाईवे बंद होने से नारायणघाट में 150 से अधिक मालवाहक फंसे हैं। स्थानीय बाजार में आटा-तेल के दाम दोगुने हो गए हैं। सब्जियों के दाम – टमाटर 75 रुपये किलो, आलू 50-50 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं त्रिशूली की बाढ़ से पर्यटन कारोबार पूरी तरह ठप है।

*6. महराजगंज – नेपाल की उजड़ी गृहस्थी भारत पहुंची, लौटाना होगी चुनौती*
नारायणी नदी के साथ नेपाल के उजड़े घरों का सामान बहकर भारतीय क्षेत्र में पहुंच रहा है – गैस सिलेंडर, बेड, ट्रकों के पहिए, स्टील-लोहे के टुकड़े, लकड़ियां। ठोकर नंबर 13, तेलफाल और डोमा के आसपास ग्रामीण सामान को निकाल रहे हैं, कुछ अपने घर ले जा रहे हैं। प्रशासन के सामने चुनौती है कि अगर नेपाल प्रशासन या पीड़ित परिवार सामान वापस मांगते हैं तो पहचान और वास्तविक मालिक तक कैसे पहुंचाया जाए। फिलहाल सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं है।

*7. महराजगंज – सात शव पहुंचे तो कम पड़ गए फ्रीजर, चार बढ़ाने का निर्णय*
जिला संयुक्त अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में फ्रीजर कम पड़ गए। वर्तमान में केवल 6 फ्रीजर हैं। शनिवार को फरेंदा में 2 लोगों की मौत और शुक्रवार रात कोल्हुई में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद 3 शव पहुंचे। पहले से ही नेपाल त्रासदी के दौरान नारायणी नदी से बरामद 4 अज्ञात शव रखे थे। कुल संख्या 7 हो गई। अब स्वास्थ्य विभाग ने 4 नए फ्रीजर लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

*8. कुशीनगर – नारायणी की लहरों में पिता की तलाश में भटक रहा 11 साल का बेटा*
नेपाल के रसुवा जिले में कबाड़ की दुकान चलाने वाले बिहार के मोतिहारी निवासी नंदलाल साहनी बाढ़ के बाद से लापता हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा धर्म कुमार किसी तरह तीन भाइयों के साथ जान बचाकर निकल आया, लेकिन पिता पीछे छूट गए। अब वह अपने चाचा के साथ खड्डा क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली, ठोकर नंबर तीन और भैंसहा इलाके में नारायणी किनारे अपने पिता के शव की तलाश कर रहा है। हर लहर में उसे पिता के मिलने की उम्मीद है।

*9. गोरखपुर – पीड़ित की सुनवाई में देरी बर्दाश्त नहीं, अफसर सतर्क रहें: योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा – बिना भेदभाव हर पीड़ित का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं बरातपुर में 3.10 करोड़ की लागत से बने मझनगर के छठे कल्याण मंडपम का लोकार्पण करते हुए कहा – जिन्हें विकास पसंद नहीं, वे जाति-क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने माफिया के खिलाफ कार्रवाई और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की घोषणा को भी दोहराया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!
Basti06 Sep

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!

बस्ती। वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त के मामले में नया…

पूरी खबर पढ़ें →
रामपुर विधानसभा में छोटे सरकार उर्फ़ नागेश प्रताप सिंह और प्रमोद तिवारी जी की पुत्री आराधना मिश्रा के बीच चुनावी माहौल गर्म हुआ।
Pratapgarh06 Sep

रामपुर विधानसभा में छोटे सरकार उर्फ़ नागेश प्रताप सिंह और प्रमोद तिवारी जी की पुत्री आराधना मिश्रा के बीच चुनावी माहौल गर्म हुआ।

रामपुर खास विधानसभा उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा उर्फ मोना कांग्रेस नेता…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!