*सोनहत पुलिस की ‘साइबर जागृति अभियान’: खुद जागरूक बनें, दूसरों को भी सतर्क करें*
कोरिया /सोनहत_साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस ने ‘साइबर जागृति अभियान’ की शुरुआत की है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन सुरक्षा नियमों का पालन करें और सतर्क रहकर साइबर फ्रॉड से बचें।
सोनहत पुलिस ने सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें आमजन से साझा एवं अपील की है
ओटीपी (OTP) कभी शेयर न करें:
बैंक खाता, यूपीआई (UPI) या किसी भी ऑनलाइन सेवा से जुड़े वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें
अज्ञात एपीके (APK) लिंक डाउनलोड न करें:
मैसेजिंग ऐप या सोशल मीडिया पर आने वाले अनजान लिंक या संदिग्ध APK फाइल को फोन में इंस्टॉल करने से बचें; इनसे डिवाइस हैक हो सकती है।
अज्ञात व्हाट्सएप वीडियो कॉल से बचें
किसी भी अपरिचित नंबर से आने वाले वीडियो कॉल को रिसीव न करें, क्योंकि इनका उपयोग ब्लैकमेलिंग और फिरौती के लिए किया जा सकता है।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
वेबसाइट पर दर्ज करें शिकायत
नागरिक अपनी शिकायत भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी दर्ज करा सकते हैं।
सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। पुलिस के इस अभियान से जुड़ें और अपने परिवार व परिचितों को भी जागरूक करें।






