A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

पेन्ड्रारोड- गौरेला में सीताराम गैस एजेंसी में एलपीजी गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का छापा

नगर पालिका गौरेला अध्यक्ष की शिकायत पर खाद्य विभाग ने गैस एजेंसी पर छापा मारा ।

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 23 अगस्त 2026 ।।

गौरेला -पेन्ड्रा- मरवाही–:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश के जीपीएम जिले के गौरेला पेन्ड्रारोड में एलपीजी गैस भंडारण और और वितरण में गडबड़ी की शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग ने इस पर कार्यवाही की है।.प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे के द्वारा की गई शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी – गौरेला के गैस गोदाम में अचानक से छापा मारकर जांच की, इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने 471 गैस सिलेंडर भी बरामद किए । खाद्य विभाग के अनुसार जब्त किए गए गैस सिलेंडरों में 14.2 किलोग्राम के 433 घरेलू गैस सिलेंडर, जिनमें कि 346भरे हुए और 87 सिलेंडर खाली पाए गए थे। इसके अतिरिक्त 19 किलोग्राम के 38 व्यवसायिक गैस सिलेंडर, भी मिले ,जिनमे कि 02 भरे हुए सिलेंडर और 36 खाली सिलेंडर थे। जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग ने द्रवीकृत पेट्रोलियम- प्रदाय और वितरण विनियम आदेश 2000 के अंतर्गत यह कार्यवाही की है। खाद्य विभाग की जांच पड़ताल के दौरान गैस एजेंसी में कई अनियमितताएं भी सामने आई, गैस एजेंसी में मुख्य एवं स्टाक बोर्ड भी नहीं लगाया गया था, उपभोक्ताओं के मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं किया गया था, इसके अतिरिक्त आवक जावक और स्टाक रजिस्टर का भी सही तरीके से संधारण भी नहीं किया जा रहा था।.जानकारी अनुसार उक्त गैस एजेंसी के खिलाफ पहले भी उपभोक्ताओं की शिकायतें मिलती रहीं हैं, और इसके पूर्व भी जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर गैस एजेंसी पर दस हजार रूपय का अर्थदण्ड लगाया जा चुका था। 20260823 160359

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!