A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजयपुरराजस्थान

सुमन मीणा की पहल से जमवारामगढ़ क्षेत्र में दो दिवसीय वृहद वृक्षारोपण एवं वितरण कार्यक्रम जन भागीदारी से बनेगा हरित जमवारामगढ़ – सुमन मीणा

सुमन मीणा की पहल से जमवारामगढ़ क्षेत्र में दो दिवसीय वृहद वृक्षारोपण एवं वितरण कार्यक्रम जन भागीदारी से बनेगा हरित जमवारामगढ़ - सुमन मीणा

IMG 20260823 WA0045सुमन मीणा की पहल से जमवारामगढ़ क्षेत्र में दो दिवसीय वृहद वृक्षारोपण एवं वितरण कार्यक्रम

जन भागीदारी से बनेगा हरित जमवारामगढ़ – सुमन मीणा

जयपुर।जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में गांवों में रविवार को पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट, कानडियावाला एवं टीम सुमन मीणा (TSM) जमवारामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में *”पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ अभियान 2026″* के तहत दो दिवसीय वृहद वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम शनिवार-रविवार 23-24 अगस्त को कानडियावाला कृषि फार्म से प्रारंभ होकर पापड़, राहोरी, रूपवास, मुंडला, हिराला स्टैंड, लाली, रामपुरावास, चौमुखा, साऊँ, जमवारामगढ़, गोपालगढ़, अनूपपुरा, सामरेड़, माथासूला, बहलोड़, चिलपली मोड़, केला का बास, ताला, दंताला गुर्जरान, दंताला मीणा, बीलोद एवं टोडामीणा सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया।

*सुमन मीणा की सक्रिय पहल*
ट्रस्ट अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य तथा पूर्व सरपंच सुमन मीणा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी विकसित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि हर परिवार कम से कम दो पौधे लगाए और पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करे। वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं।

*डॉ. हरसहाय मीणा का आह्वान*
ट्रस्ट संरक्षक डॉ. हरसहाय मीणा, आईएएस ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी संस्थाओं की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। “एक व्यक्ति-एक पेड़” की भावना से ही गांवों को हरा-भरा बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय भागीदारी और पौधों की नियमित देखभाल का आह्वान किया।

अभियान में *”सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम”* तथा *”एक पेड़ अपने लिए, दूसरा अपनों के लिए”* का संदेश दिया गया।

इस दौरान रंगलाल चावंडिया, मुकेश सीकर, चंद्रसिंह तहसीलदार, फूलचंद, कल्याण सहाय, राकेश डालू, शंभू (SDM), विनोद सालाडवास, मांगीलाल, तेजपाल राजपुरवास, जयराम मानोता, रोहिताश, अमित मीणा, धोलूराम, पूरण, सन्नी, लेखराज, दिनेश, देवेंद्र देवड़वाल, ओम प्रकाश प्रजापत, मुकेश डोडा, हरलाल, हीरालाल, श्रीकृष्ण, फैलीराम नटाटा, कजोड़ कैलानवास, राजेश सरजोली, डूंगरसी, खेमचंद झोल सहित टीम सुमन मीणा (TSM) के सैकड़ों कार्यकर्ता, ग्रामीण, पर्यावरण प्रेमी और श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!