A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महिला ने पति और प्रेमी के साथ रहने का किया ड्रामा पुलिस के सामने फंसा पेच

IMG 20260823 151106वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद में पति, पत्नी और प्रेमी से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक सांडा थाना क्षेत्र के पचदेवरा निवासी अवधेश वर्मा ने करीब 10 वर्ष पहले अपनी बेटी अंजू वर्मा की शादी महमूदाबाद के फुलवारीपुर निवासी मुकेश वर्मा पुत्र रामसिंह से की थी। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 6 और 8 वर्ष बताई गई है। करीब डेढ़ वर्ष पहले अंजू का संपर्क उनौरा निवासी नितिन शर्मा से हुआ और दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। बाद में दोनों ने 21 मार्च को मंदिर में शादी कर ली। इसकी जानकारी सामने आने के बाद अंजू के मायके पक्ष ने उससे नाता तोड़ लिया। मामला उस समय और पेचीदा हो गया जब अंजू ने अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की इच्छा जताई। वह अपने बच्चों, पति और प्रेमी के साथ महमूदाबाद कोतवाली पहुंच गई। वहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझौते का प्रयास चलता रहा। पुलिस ने सभी पक्षों को समझाने की कोशिश की और देर रात तक मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।
कोतवाल भानु प्रताप सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा है और सभी पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला पुलिस की निगरानी में है और आगे की कार्रवाई संबंधित तथ्यों एवं पक्षों के बयानों के आधार पर होगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!