अन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यझारखंडताज़ा खबररांची

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 189 मरीजों की जांच, डॉ. एस.के. निराला सम्मानित

रांची। पवित्र सावन माह के अवसर पर द्वारिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, द्वारिका नगर, महिलौंग, रांची में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया

रांची। पवित्र सावन माह के अवसर पर द्वारिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, द्वारिका नगर, महिलौंग, रांची में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अस्पताल के निदेशक डॉ. एस.के. निराला के निर्देशन में हुआ, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 189 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।

IMG 20260823 WA0035 3शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एंटोनी किस्कू, प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ. मेजर सीमा, जनरल फिजिशियन डॉ. नवनीत कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी कौशल, सर्जन डॉ. जावेद, डॉ. राहुल सिन्हा, डॉ. टी.जे. मिंज तथा डॉ. डी.के.एल. चौहान (एमबीबीएस, एमडी) समेत अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए।

IMG 20260823 WA0036 3इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. एस.के. निराला ने कहा कि बरसात के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शारीरिक तकलीफ होने पर समय रहते नजदीकी चिकित्सक से संपर्क कर उचित उपचार लेना जरूरी है। वहीं, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एंटोनी किस्कू ने बड़ी संख्या में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर अभिभावकों को आवश्यक परामर्श दिया।

IMG 20260823 WA0034 2कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के टोले, मोहल्ले, पंचायत एवं विद्यालयों में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. एस.के. निराला को सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्था छात्र क्लब चिकित्सक मंच (यूनिट, छात्र क्लब ग्रुप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं कपिल फाउंडेशन के सचिव गगन कुमार की ओर से उन्हें मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

शिविर को सफल बनाने में सिस्टर शांति खलखो, प्रेम कुमार, सोनाली खलखो, निशा रजक, रेखा कुमारी, पूनम कुमारी, लीलावती मुंडा, अंजलि रंजन, भूमिका कुमारी, काजल कुमारी, टुलिका कुमारी, संजय प्रमाणिक, प्रतिमा कुमारी और छोटू कुमार समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मेजर सीमा ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि शिव किशोर शर्मा ने चिकित्सकों की टीम एवं उपस्थित लोगों को पवित्र सावन माह की शुभकामनाएं दीं। भक्तिमय संगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!