

रिपोर्टर / राशीद अंसारी
बुढ़मू। युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सिद्धू कान्हू युवा खेल क्लब, मतवे की ओर से शनिवार को खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल जर्सी, क्रिकेट जर्सी समेत विभिन्न खेल सामग्री का वितरण किया गया। जर्सी और खेल सामग्री पाकर युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चकमे पंचायत के मुखिया रामवृत्त मुंडा एवं पंचायत समिति सदस्य अब्दुल गफ्फार शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों के बीच जर्सी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मौके पर क्लब के अध्यक्ष वारिस अंसारी, सचिव नदीम शान, कोषाध्यक्ष अमीरुल अंसारी, गांव के सदर मजीबुल अंसारी, सेक्रेटरी मंजूर अंसारी समेत बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद थे।
मुखिया रामवृत्त मुंडा ने कहा कि गांव के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने की बात कही।
क्लब के सदस्यों ने कहा कि युवाओं को खेल के लिए बेहतर माहौल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।






