
*भव्य रूप से सजेगी धर्मनगरी हरिद्वार।
हरिद्वार। आगामी 23 अगस्त रविवार को हरिद्वार में विशाल 116 वॉ श्री मुलतान जोत महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए दिल्ली व अन्य प्रांतों में व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंच पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रेस क्लब में पत्रकारों के बीच अखिल भारतीय मुलतान संगठन के अध्यक्ष डॉ० महेन्द्र नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अगस्त को आयोजित श्री मुलतान जोत महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार नयी तकनीक का प्रयोग करते हुए बिजली की आकर्षक जोतें मनमोह लेंगी। स्थान-स्थान पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। हवन एवं सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। महिलाएं सत्संग करते हुए जोत प्रवाहित करने जायेंगी। भाईचारे का प्रतीक इस जोत महोत्सव में लाखों श्रद्वालु पवित्र जोत प्रवाहित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष जोत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में प्रो० जगदीश मुखी (पूर्व राज्यपाल, असम), भाजपा के महामंत्री व राज्यसभा संसद तरुण चुघ जी, विरेन्द्र सचदेवा (पूर्व अध्यक्ष, भाजपा दिल्ली प्रदेश), सांसद बांसुरी स्वराज जी, मदन कौशिक (मंत्री, उत्तराखंड सरकार), संजय तलवार (बाबा), टीवी कलाकार अमर वाल्मीकि (कलाकार, पुष्पा) शेख रईस करीम (कलाकार, धुरंधर) आदि भाग लेंगे।
मुलतान जोत सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा ने बताया कि हरिद्वार नगरी को पूरी तरह से सजाया जाएगा। बड़े-बड़े तोरण द्वार लगाये जाएंगे। बिजली की नयी तकनीक अपनाते हुए जोत बनाई गई है। प्रकाश व्यवस्था, आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा के बीच शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा एवं चैयरमैन रतनदेव चावला, , महामंत्री जे० आर० अरोड़ा व कोषाध्यक्ष सतपाल अरोड़ा सहित मुल्तान जोत सभा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।







