A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

बांकेगंज में गूंजा सुंदरकांड का मधुर स्वर, भक्ति में डूबे सैकड़ों श्रद्धालु

बालाजी भक्त प्रकाश जायसवाल के आयोजन में संगीतमय सुंदरकांड, आरती के साथ हुआ भव्य समापन

 

 

बांकेगंज। बांकेगंज स्थित बाकेश्वर बिहारी शिव मंदिर के प्रांगण में शनिवार को शिव भक्त एवं बालाजी भक्त प्रकाश जायसवाल के द्वारा भक्तिमय एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन श्री कुसुम कुमार शास्त्री जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कराया गया। सुंदरकांड का संगीतमय पाठ मुख्य गायक श्री बद्री प्रसाद, अमित गुप्ता एवं मनोज कश्यप तथा उनके तीन अन्य साथियों द्वारा किया गया। मधुर भजनों और सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

आयोजन में विनोद सिंह, महेंद्र कुमार माहेश्वरी, पवन कुमार माहेश्वरी, रामरतन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजू, आकाश सक्सेना, मनोज कुमार माहेश्वरी, रामनिवास गुप्ता, आशा गुप्ता, किरण गुप्ता, उषा गुप्ता, सीमा गुप्ता, धरणीधर गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, गेंदनलाल मौर्य, घनश्याम माहेश्वरी, मोतीलाल गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम, हनुमान जी और भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए। भजनों एवं संगीतमय सुंदरकांड से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

कार्यक्रम का समापन भव्य आरती के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसे अत्यंत सुंदर एवं भक्तिमय आयोजन बताया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!