A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

मक्का की लाइफलाइन पर अधूरा पुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,करोड़ों की लागत से बन रहा पुल सवालों के घेरे में, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप।।

IMG 20260822 WA0180मक्का की लाइफलाइन पर अधूरा पुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,करोड़ों की लागत से बन रहा पुल सवालों के घेरे में, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

बुढ़मू। मक्का गांव की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़क पर लंबे समय से अधूरा पड़ा पुल अब ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण में कथित अनियमितता और गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मौके पर स्थल जांच कर निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और पुल का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण अधूरा रहने से मक्का गांव का संपर्क व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पहले बुढ़मू थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड-अंचल कार्यालय और बाजार तक पहुंचने में करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब ग्रामीणों को पांच से सात किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसका सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है।

“निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल”

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करोड़ों की लागत से बन रहे पुल में कथित तौर पर घटिया और सस्ती निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुल के ऊपर जलजमाव समेत निर्माण कार्य में कई कमियां दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता से समझौता किया गया तो भविष्य में पुल की मजबूती और सुरक्षा पर बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

 

“जांच हुई तो सामने आएगी सच्चाई”

 

ग्रामीणों ने पथ विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन से तत्काल स्थल निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की जांच के साथ तकनीकी स्तर पर पूरे कार्य की जांच होनी चाहिए। यदि अनियमितता मिलती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करते हुए खामियों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए।

विरोध करने वालों में टाना भगत स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र एवं मक्का निवासी ज्योति शंकर साहू, नितेश साहू, सलमान अंसारी, कर्मा मुंडा समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि मक्का की लाइफलाइन सड़क को यूं ही अधूरा नहीं छोड़ा जा सकता। पुल का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप जल्द पूरा होना चाहिए, ताकि मक्का सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!