A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पड़ोसन से बात करता था पति तो पत्नी ने लाउड स्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, महिला ने शर्म के मारे कर ली आत्महत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर पहाड़ी (मोती झील) इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग और उसके बाद हुई भारी बदनामी से आहत एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

मृतका की पहचान 32 वर्षीय ममता यादव के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 15 साल पहले रामहेत यादव से हुई थी। उनके 10 और 11 साल के दो बच्चे हैं। रामहेत फल मंडी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

पति रामहेत के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की सुबह वह हमेशा की तरह काम पर चला गया था। जब वह शाम को घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी ममता को बेहोशी की हालत में पाया और पास ही जहर की एक शीशी भी पड़ी थी। उसे तुरंत इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।कॉल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक होने से हुई बदनामी

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि मरने से पहले ममता ने खुद पूरी बात बताई थी। ममता की बातचीत पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव के साथ होती थी। सुरेंद्र ने उनकी बातचीत की ऑडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली थी, जो किसी तरह सुरेंद्र की पत्नी रेखा यादव के हाथ लग गई।

IMG 20260820 160125आरोप है कि रेखा यादव ने घर के बाहर म्यूजिक सिस्टम लगाकर ममता और सुरेंद्र की बातचीत की वह ऑडियो रिकॉर्डिंग पूरे मोहल्ले को लाउडस्पीकर पर सुना दी। इस सार्वजनिक बदनामी और मानसिक प्रताड़ना से ममता गहरे डिप्रेशन में चली गई और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पाँच लोगों पर साजिश और ब्लैकमेलिंग का आरोप पीड़ित पति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि इस पूरी साजिश में प्रेमी सुरेंद्र यादव, उसकी पत्नी रेखा यादव, सुरेंद्र का भाई राजपाल यादव, ममता का देवर विनोद यादव और उसकी पत्नी जूली यादव शामिल हैं। ये सभी पिछले डेढ़ साल से ममता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और ब्लैकमेल कर रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही, मामले से जुड़े मोबाइल फोन और ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!