
देहरादून। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने उप निरीक्षक पद से पदोन्नत होकर निरीक्षक बने अधिकारी को स्टार पहनाकर उनका सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने पदोन्नति पाए सब इंस्पेक्टर कुंदन राम को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिलने पर उन्हें स्टार पहनाए। एसएसपी ने उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।

July 29, 2026





