A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई द्वारा आगामी त्यौहार चेहल्लुम व श्रावण मास को सकुशल सम्पन्न कराने का प्रयास
दृष्टिगत थाना स्थानीय पर ग्राम प्रधान व संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ गोष्ठी की गयी।
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी बाँसी शुबेंदु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर बृजेश सिंह की अध्यक्षता मे आगामी त्यौहार चेहल्लुम व श्रावण मास के दृष्टिगत ग्राम प्रधान व संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ गोष्ठी की गयी तथा उच्चाधिकारी गणो द्वारा दिये आवश्यक दिशा निर्देश से अवगत कराया गया। गोष्ठी के दौरान क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियो, धर्मगुरूओ के साथ साथ थाना स्थानीय पर मौजूद सभी अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।










