A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नियमों का उल्लंघन, दो क्लीनिकों को किया गया तत्काल प्रभाव से सील

FB IMG 5265342444346602215वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी अधारताल पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित संदिग्ध क्लीनिकों एवं चिकित्सा संस्थानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाहीन मोहम्मद खान जो कि होम्योपैथी डिग्री धारक द्वारा संचालित शाहीन दवाखाना बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का उपचार करते हुए पाया गया। इसी प्रकार निसार अंसारी द्वारा संचालित रहमानी सिफाखाना क्लीनिक में बिना किसी सक्षम डिग्री के एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का उपचार किया जाना पाया गया। जांच के दौरान दोनों संस्थानों से एलोपैथिक दवाइयां एवं उपचार संबंधी सामग्री बरामद की गई। निरीक्षण दल जिसमे तहसीलदार अधारताल वीर बहादुर धुर्वे एवं शासकीय चिकित्सक डॉ शत्रुघन दाहिया एवं डॉ के के वर्मा तथा हनुमानताल थाने से पुलिस बल द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दोनों क्लीनिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई मे दवाईयों के सेम्पल जब्त करते हुए अगली कार्यवाही तक क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से सील कर बंद कर दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!