*पुरानी रंजिश के चलते दबंगो नें अधेड़ किसान को लाठी-डंडो व कुल्हाड़ी से हमला कर किया गंभीर घायल,हुई मौत* राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव में बुधवार को बकरी चराने के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही करीब आधा दर्जन दबंगो ने अधेड़ किसान पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी गंभीर रूप से घायल हालत में उपचार के लिए उरई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। ग्राम कैंथा निवासी विपिन राजपूत ने बताया कि आज बुधवार की दोपहर गांव के पांच-छह लोगों ने पहले से चली आ रही रंजिश के चलते उसके पिता वीरपाल (55) पर लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिन्हें इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया
*पुरानी रंजिश के चलते दबंगो नें अधेड़ किसान को लाठी-डंडो व कुल्हाड़ी से हमला कर किया गंभीर घायल,हुई मौत* राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव में बुधवार को बकरी चराने के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही करीब आधा दर्जन दबंगो ने अधेड़ किसान पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी गंभीर रूप से घायल हालत में उपचार के लिए उरई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। ग्राम कैंथा निवासी विपिन राजपूत ने बताया कि आज बुधवार की दोपहर गांव के पांच-छह लोगों ने पहले से चली आ रही रंजिश के चलते उसके पिता वीरपाल (55) पर लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिन्हें इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उरई ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को ग्राम कैथा में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में वीरपाल पुत्र हरिचरण के साथ मारपीट की घटना हुई थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी राठ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है व पुत्र की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। नोट------- मृतक के पुत्र से जानकारी लेते पुलिस क्षेत्राधिकारी का फोटो
आगामी पर्वों की तैयारी में जुटा निगम, विधुत व्यवस्थाओ की महापौर ने की समीक्षा
31/07/2026
*आगामी पर्वों की तैयारियों में जुटा निगम, विद्युत व्यवस्थाओं की महापौर ने की समीक्षा* *सावन, रक्षाबंधन सहित प्रमुख पर्वों को लेकर समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश* कटनी। वर्तमान वर्षा ऋतु एवं आगामी सावन, रक्षाबंधन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम की विद्युत शाखा के कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर की विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों से कहा कि आगामी पर्वों के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक विद्युत सामग्री एवं संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान बंद पड़े विद्युत प्वाइंटों को शीघ्र चालू कराने, आवश्यक स्थानों पर विद्युत पोलों में तार खिंचवाने, मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने तथा विद्युत व्यवस्था से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मोना करेरा एवं शैलेन्द्र प्यासी स
31/07/2026
आगामी पर्वै की तैयारियो में जुटा निगम विधुत व्यवस्थाओ की महापौर ने की समीक्षा
31/07/2026
लूट एवं चाकूबाजी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, थाना मोतीनगर पुलिस की कार्यवाही
31/07/2026
लूट एवं मार पीट के मामले में चार आरोपी गिरफतार
31/07/2026
गढ़ाकोटा एवं रहली क्षेत्र में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, औषधियों के नमूने जांच के लिए भेजे
31/07/2026
चंद्रापार्क चौपाटी दुकानदारों द्वारा दुकान की बाकी राशि जमा न करने पर की गई तालाबंदी
31/07/2026
नियमों का उल्लंघन, दो क्लीनिकों को किया गया तत्काल प्रभाव से सील
31/07/2026
श्री महाकालेश्वर मंदिर में रस संगमम,एक भारत, अनेक परंपराए नाम से नई पहल
31/07/2026
एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्र की मण्डियों का किया निरीक्षण, सुधार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश राठ (हमीरपुर)। लगभग एक दशक से व्यापारियों व किसानों की राह तक रही ग्रामीण क्षेत्रों में बनी मण्डियों का एसडीएम राठ ने औचक निरीक्षण किया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!