A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

उपायुक्त ने टुंडी तथा पूर्वी टुंडी प्रखंड के शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण शिक्षकों को बेहतर एवं सकारात्मक मार्गदर्शन देना प्रशिक्षण का उद्देश्य – उपायुक्त

IMG 20260730 WA0246

आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को धनबाद जिला अंतर्गत टाउन हॉल में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में टुंडी एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत सभी श्रेणी के विद्यालयों (प्राथमिक, मध्य, उच्च, उच्चतर माध्यमिक एवं आवासीय विद्यालय) के प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं सहायक शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में *कुल 502 शिक्षकों* ने सहभागिता की। एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान *विभागीय मानकों एवं सूचकों* पर विस्तृत चर्चा एवं विश्लेषण किया गया तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके साथ ही विद्यालय परिसर को बाल-मित्र आधारित वातावरण के अनुरूप विकसित करने तथा उपलब्ध संसाधनों के समुचित रखरखाव एवं संरक्षण के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों की आधारभूत संरचना के रख-रखाव, बाल-मित्र आधारित परिसर के निर्माण, बेहतर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के प्रभावी उपयोग तथा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के संचालन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, इन सभी पहलुओं के माध्यम से विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए सुरक्षित, आकर्षक, आनंददायक एवं खुशहाल शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर *उपायुक्त श्री आदित्य रंजन* ने कहा कि “इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों को बेहतर एवं सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके माध्यम से वे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रबंधन तथा बाल-केंद्रित वातावरण के निर्माण में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!