
धनबाद: तेतुलमारी थाना अंतर्गत वेस्ट मुदिडीह के खास सिजुआ फुटबॉल ग्राउंड में आज दिनांक 30/07/2026 को 11:00 बजे दिन से शाम 6:45 तक छापेमारी के दौरान 90 टन कोयला जप्त किया गया l छापेमारी अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कोयला क्षेत्रों में अवैध कोयला खनन एवं तस्करी के खिलाफ सघन कार्रवाई की है। पिछले दो दिनों के दौरान कुल 131 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।
CISF ने स्पष्ट किया है कि कोयला क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।






