महराजगंज जिला कारागार में डीएम, एसपी का औचक निरीक्षण, बैरकों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था परखी
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की निगरानी और कारागार में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार प्रशासन और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कारागार की समस्त बैरकों का गहन निरीक्षण किया। निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था के साथ संबंधित अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को परखा, जो संतोषजनक पाई गईं।
जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि कारागार में सुरक्षा मानकों के अनुरूप नियमित रूप से तलाशी और निरीक्षण की कार्रवाई की जाती है।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, बैरकों का नियमित निरीक्षण करने तथा शातिर एवं संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि कारागार में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी देकर किया रवाना
12/08/2026
कर्रापुर में विकास को मिली गति, विधायक लारिया ने दी सामुदायिक भवनों की सौगात
12/08/2026
सिदगुवा मे नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
12/08/2026
मैहर में एड्स जागरूक अभियान का हुआ शुभारंभ
12/08/2026
कमलापुर सचिव ओम सारण को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
12/08/2026
कमलापुर सचिव ओम सारण को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
12/08/2026
आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में डी एम कार्यालय से गांधी मैदान मंडप तक राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुलूस निकाला गया l
12/08/2026
मिलिट्री बैंड की देशभक्ति धुनो से भावविभोर हुआ लाखा बंजारा झील का वातावरण
12/08/2026
मेहंदी, गीत और संगीत से गूंजा JVTS गार्डन, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव
12/08/2026
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर योगी सरकार ने अतिरिक्त बसों के संचालन का दिया आदेश
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!