A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़

छग. प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एनलाॅग पनीर के कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है

छग के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 30 जुलाई 2026 ।।

छत्तीसगढ–:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एनलाॅग पनीर के कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है, इस आशय की जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। जानकारी अनुसार छग प्रदेश सरकार शीघ्र ही इसकी बिक्री भी रोकने के लिए आदेश जारी कर सकती है। जानकारी के अनुसार हाल ही मे खाद्य विभाग ने रायपुर की एक पनीर फैक्ट्री मे छापा मारकर पनीर को जब्त कर सैंपल को जांच के लिए भेजा है। छग मे लगातार कार्यवाही और जांच मे सामने आए मामलों के बाद प्रदेश सरकार ने एनलाॅग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय किया है। मालूम हो कि एनलाॅग पनीर दूध के बदले वनस्पति तेल , सिक्मड मिल्क पाउडर, स्टार्च आदि को मिलाकर बनाया जाता है, और यह असली पनीर जैसा ही दिखता है, और यह सस्ता भी होता है। उपभोक्तागण खुले मे बिकने वाले पनीर खरीदने और इसका उपयोग करने से बचें, पनीर हमेशा ब्रांडेड पैकिंग वाला ही खरीदें, रेस्टोरेंट, होटल आदि में पनीर आर्डर करने से पहले इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करके ही आर्डर करें, यदि नकली पनीर की आशंका हो तो खाद्य विभाग को इसकी सूचना जरूर दें। असली और नकली पनीर की पहचान के लिए पनीर को गर्म पानी में उबालें, इसमें सोयाबीन पाउडर या आटा को मिलाए, आटा के मिलते ही नकली पनीर का रंग बदल जायेगा, मिलावटी पनीर का रंग उबालने पर लाल हो जाता है, असली पनीर बहुत मुलायम होता है, नकली पनीर को तोड़नै पर रबर जैसा खिंच जाता है, पनीर को गर्म पानी मे उबालते समय इसमे कुछ बूंदें आयोडीन टिंचर की डालें, यदि इसका रंग नीला हो जाए तो यह नकली पनीर हो सकता है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!