
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के दिशा-निर्देशानुसार जिले में शिक्षा के प्रसार, सुदूर क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने एवं ड्रॉपआउट दर को कम करने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कल्याण विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत तोपचांची प्रखंड के मध्य विद्यालय नेरो में 19, उत्कृमित मध्य पावपुर में 15, उत्कृमित मध्य पहाड़पुर में 14, मध्य जगलाल गोमो में 44, मध्य विद्यालय श्रीरामपुर में 48, बालिका मध्य विद्यालय तोपचांची में 16, कुल 6 विद्यालयों के 156 छात्र-छात्राओं (75 छात्र एवं 81 छात्राएं) को प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया गया।
उपायुक्त ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से अनुरोध किया कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों को सुरक्षित माहौल देना और उनकी शिक्षा को प्राथमिकता देना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।






