A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

माननीय न्यायालय द्वारा मेहगांव थाना अंतर्गत लगाया गया मोबाइल कोर्ट

38 वाहनों पर की गई कार्यवाही

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट l भिंड l माननीय न्यायालय के निर्देशन पर थाना मंहगांव अंतर्गत ग्वालियर भिंड हाईवे 719 पर वाहन विशेष चेकिंग अभियान चला कर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गयाl अभियान के दौरान लगभग 252 की चेकिंग की गई यातायात के नियमों के उल्लंघन पर 38 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई l कार्यवाही के दौरान 70 200 रुपए समन शुल्क वसूल किया गयाl पांच वाहनों को नियम विरुद्ध पाए जाने पर जप्त किया गया l चेकिंग के दौरान वाहनों से नीली पीली,बत्ती,काली फिल्म एवं हूटर हटाए गएl ऑटो चालकों को निर्धारित सवारी से अधिक सवारी नहीं ले जाने की भी हिदायत दी गई l
मोबाइल कोर्ट में जेएमएफसी स्वाति बघेल, पूनम परिहार सृष्टि दुबे एवं नयालीन स्टाफ कौशल किशोर पराशर, राशि पांडे,महेंद्र भदोरिया, रोहित,अरुण भदोरिया, शिवानंद शर्मा उपस्थित रहे l साथ ही मेहगांव थाना IMG 20260731 115022पुलिस की टीम भी उपस्थिति रही l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!