A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चंद्रापार्क चौपाटी दुकानदारों द्वारा दुकान की बाकी राशि जमा न करने पर की गई तालाबंदी

FB IMG 219276725101083139

FB IMG 4617175135322027436सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * स्मार्ट सिटी लिमिटेड अंतर्गत रिवेंन्यु मॉडल पर तैयार किये गए प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने स्मार्ट सिटी की चंद्रापार्क चौपाटी सहित सभी रिवेंन्यु परियोजनाओं से शतप्रतिशत बसूली पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त खत्री के निर्देशानुसार चंद्रापार्क चौपाटी दुकानदारों को विगत में कई बार नोटिस के माध्यम से दुकानों की बकाया राशि जमा कराने हेतु सूचना दी गई। लगभग 2022-23 में चंद्रापार्क चौपाटी की दुकानों को संचालन हेतु दिया गया था कुल 14 लाख रूपये प्रत्येक दुकान के हिसाब से सभी 14 दुकानों का आवंटन किया गया था अनुबंध अनुसार सभी को पूर्ण राशि जमा करानी थी दुकानदारों द्वारा राशि जमा कराने हेतु समय माँगा गया था परन्तु दिए गए समय में भी राशि जमा नहीं की गई। नोटिस पाने के बाद कुछ दुकानदारों ने बकाया राशि में से कुछ अंश जमा किया परन्तु कुछ दुकानदार बार बार नोटिस मिलने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कर रहे है। चंद्रापार्क चौपाटी प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रवेश राठौर ने नगर निगम के अतिक्रमण दल के साथ सिविललाईन स्थित चंद्रापार्क चौपाटी पहुंचकर उक्त दुकानदारों पर दुकान में ताला डालकर तालाबंदी की कार्यवाही की और उक्त दुकानदारों को आगामी सोमवार तक शेष बची बकाया राशि जमा करने का समय दिया गया है। दिए गए समय में दुकान की बकाया राशि जमा न करने वालों के दुकान अलॉटमेंट निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!