A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्र की मण्डियों का किया निरीक्षण, सुधार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश राठ (हमीरपुर)। लगभग एक दशक से व्यापारियों व किसानों की राह तक रही ग्रामीण क्षेत्रों में बनी मण्डियों का एसडीएम राठ ने औचक निरीक्षण किया

एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्र की मण्डियों का किया निरीक्षण, सुधार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश राठ (हमीरपुर)। लगभग एक दशक से व्यापारियों व किसानों की राह तक रही ग्रामीण क्षेत्रों में बनी मण्डियों का एसडीएम राठ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां फैली अवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चलें कि लगभग एक दशक पहले प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान ग्रामीण स्तर पर किसानों की सुविधा हेतु उनके अनाजों की खरीद फरोख्त व व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर कृषि उत्पादन मंडी समितियों का निर्माण कराया गया था। लेकिन संसाधनों व कर्मचारियों की कमी के चलते किसानों ने इन मण्डियों में अपने अनाजों को बैंचना मुनासिब नहीं समझा। जिस पर यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा। बीते दिन उपजिलाधिकारी राठ चित्रा निर्वाल ने क्षेत्र की धनौरी, बसेला व कुछेछा गाँव के समीप स्थित बंद पड़ी मण्डियों में जाकर उनकी हालत देखी। उन्होंने राठ मंडी सचिव राजेश कुमार वर्मा को इन मण्डियों की साफ सफाई, रखरखाव व कर्मचारियों की तैनाती कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने का आदेश दिया। नोट------ मण्डी का निरीक्षण करती एसडीएम का फोटो

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!