
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन में जिले में औषधियों के नियमानुसार विक्रय एवं औषधि प्रतिष्ठानों में आवश्यक अभिलेखों के संधारण की स्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि प्रशासन विभाग द्वारा गढ़ाकोटा एवं रेहली क्षेत्र में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में गढ़ाकोटा क्षेत्र में श्रीराम मेडिकल स्टोर, ठाकुर जी मेडिकल स्टोर, सोनी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, संकेत मेडिकल स्टोर, कंचन मेडिकल स्टोर, रुद्रांश मेडिकल स्टोर, पलक मेडिकल स्टोर, राय मेडिकल स्टोर एवं अनुपम मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपम मेडिकल स्टोर से औषधियों के कुछ नमूने लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। इसी क्रम में रहली तहसील में बुंदेलखंड मेडिकल स्टोर, एसआर मेडिकल स्टोर, नायक मेडिकल स्टोर पटना बुजुर्ग एवं शिवाय मेडिकल स्टोर रेहली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित औषधि विक्रेताओं को औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख नियमानुसार संधारित करने, औषधियों का विक्रय निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप करने तथा आवश्यक अभिलेख निरीक्षण के समय उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ औषधि विक्रेताओं से औषधियों के क्रय एवं विक्रय संबंधी रिकॉर्ड प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
औषधि विक्रेताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि बिना बिल के किसी भी शेड्यूल दवा का विक्रय न किया जाए। एक्सपायरी दवाइयों को विक्रय हेतु काउंटर पर न रखा जाए। फिजिशियन सैंपल को विक्रय हेतु काउंटर पर न रखा जाए। 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी दवा न दी जाए। बिना चिकित्सक के वैध पर्चे के किसी भी प्रकार की कफ सिरप का विक्रय न किया जाए.औषधि प्रशासन विभाग द्वारा औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षित उपयोग एवं नियमानुसार विक्रय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जा रही है। उक्त निरीक्षण एवं की गई समस्त कार्यवाही का प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है।







