A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
खेसरहा के खड़वा चौराहे के पास नदी में दिखा मगरमच्छ
क्षेत्र में लोगों में दहशत
सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र के खड़वा चौराहे के पास स्थित नदी में बुधवार को एक मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


स्थानीय लोगों ने वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें तथा बच्चों और पशुओं को भी नदी के पास न जाने दें।
फिलहाल मगरमच्छ के नदी में होने की सूचना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।








